मथुराः वृंदावन के प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित सफेद संगमरमर से बना प्रेम मंदिर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है. हर साल दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं. 

Advertisement
प्रेम मंदिर प्रेम मंदिर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के लोकप्रिय प्रेम मंदिर (Prem Mandir) के पिछले हिस्से में आग लग गई है. आग ने जल्द ही भीषण रूप ले लिया और धूं-धूं कर आग की लपटे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची.

यह आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार काफी दूर तक उठते देखा गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है.

Advertisement

कहा जा रहा है कि प्रेम मंदिर के जिस हिस्से में आग लगी है, वह दरअसल स्टोर रूम है. यहां लकड़ी और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा सामान रखा था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »