महाराष्ट्र के डोंबिवली अवैध रूप से रह रहे थे 6 बांग्लादेशी, मानपाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मानपाड़ा पुलिस थाने के सीनियर पीआई विजय कादबाने ने बताया कि, ये सभी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे. उनके दस्तावेजों की जांच करने पर उनके पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. ये सभी डोंबिवली एमआईडीसी की एक कपड़े सिलाई की कंपनी में काम करते थे.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

मिथिलेश गुप्ता

  • मुंबई,
  • 21 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

महाराष्ट्र के डोंबिवली में बिना दस्तावेज अवैध रूप से भारत आए बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले कोलशेवाड़ी पुलिस ने 2 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया था, और अब मानपाड़ा पुलिस ने बिना दस्तावेज अवैध रूप से भारत आए 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार किए बांग्लादेशियों के नाम बिसू शेख, रुमान पोकिर, दिलावर हुसेन, आरिफ मुल्ला, आरीफ मोफिजून और एक अज्ञात महिला शामिल है.

Advertisement

मानपाड़ा पुलिस थाने के सीनियर पीआई विजय कादबाने ने बताया कि, ये सभी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे. उनके दस्तावेजों की जांच करने पर उनके पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. ये सभी डोंबिवली एमआईडीसी की एक कपड़े सिलाई की कंपनी में काम करते थे. कंपनी मालिक ने बिना दस्तावेज देखे ही काम पर रखा था इसलिए मानपाडा पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »