अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, पति-पत्नी और 2 बच्चियों की ली थी जान

अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया थी. दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि 'पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा.'

Advertisement
अमेठी हत्याकांड में मुख्य आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार अमेठी हत्याकांड में मुख्य आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 04 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया था. दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि 'पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा.'

Advertisement

जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था. संभवत: इसीलिए उसने 5 लोगों की हत्या की बात अपने स्टेटस पर लिखी थी. पुलिस चंदन की तलाश में छापेमारी कर रही थी. शुक्रवार को उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया गया.

परिजनों ने चंदन वर्मा पर लगाए आरोप

अमेठी जिले के शिवरतनगंज इलाके में टीचर फैमिली की हत्या से परिजन गहरे सदमे में हैं. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चारों शव रायबरेली के गदागंज स्थित गांव पहुंचे वहां कोहराम मच गया. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुलिस फोर्स, क्षेत्रीय विधायक, सपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी भी रही. वहीं, मृतक के घरवालों ने भावुक होते हुए कैमरे के सामने आपबीती सुनाई. साथ ही इस हत्याकांड के दोषी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की. 

Advertisement

मृतका पूनम भारती (मृतक टीचर सुनील की पत्नी) की मां ने आरोप लगाए, 'चंदन वर्मा लगातार बेटी को परेशान कर रहा था. 18 अगस्त को दर्ज कराए मुकदमे के बाद वह बेटी पूनम के साथ-साथ मां, बाप और सुनील को भी धमका रहा था. कहता था कि सुलह कर लो, नहीं तो मैं कुछ भी कर दूंगा. चंदन बेटी की गंदी फोटो भेजता था और ब्लैकमेल कर परेशान करता था.'

मौके से बरामद हुई खाली मैगजीन चंदन की

पुलिस सूत्रों की माने तो मौके से बरामद हुई खाली मैगजीन चंदन वर्मा की पिस्टल की ही है. चंदन वर्मा ने चार लोगों की हत्या में कई राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसके खोखे मौके से बरामद हुए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, टीचर को एक गोली लगी, जबकि दो गोलियां पत्नी को लगी हैं. वहीं, एक-एक गोली बच्चियों को लगी.

पहले भी जेल गया था चंदन वर्मा

मृतक सुनील कुमार की पत्नी मृतका पूनम भारती ने कुछ दिनों पहले ही रायबरेली में चंदन वर्मा पर छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था. तब पुलिस ने चंदन वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था. बता दें कि चंदन रायबरेली के तीलिया कोट मोहल्ले में किराए पर रहता था. जिस दिन सुनील की पत्नी पूनम ने चंदन के ऊपर आरोप लगाया था, उससे अगले दिन ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

दरअसल, मृतक सुनील कुमार की पत्नी पूनम भारती ने चंदन के ऊपर आरोप लगाया था कि 18 अगस्त के दिन वह अपने बच्चों की दवाई लेने गई थी. इस दौरान चंदन ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो चंदन ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की. इस दौरान गालियां दी और जाति सूचक शब्द भी बोले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »