बस स्टैंड पर युवती पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, आरोपी फरार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में दिनदहाड़े सरकारी बस स्टैंड पर 24 वर्षीय युवती की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई. हमले के बाद आरोपी मौके से कार में फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
आरोपी की तलाश जारी.(Photo: Representational) आरोपी की तलाश जारी.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • दक्षिण कन्नड़,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सरकारी बस स्टैंड पर 24 वर्षीय एक युवती पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कार में बैठकर मौके से फरार हो गया.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मृतका की पहचान 24 वर्षीय लावण्या के रूप में हुई है. यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक स्थित बीसी रोड सरकारी बस स्टैंड पर हुई. वारदात के वक्त बस स्टैंड पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के कई शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट, बंद रहेंगे उडुपी-दक्षिण कन्नड़ के स्कूल

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल लावण्या को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

तलवार से हमला कर कार में बैठकर फरार हुआ आरोपी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चेतन नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लावण्या पर तलवार से हमला किया. हमला करने के बाद वह मौके से कार में बैठकर फरार हो गया.

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

मौके पर पहुंचे एसपी, आरोपी की तलाश जारी

दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है. संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »