मंत्री ना बनाए जाने से कर्नाटक के बीजेपी सांसद नाराज, पार्टी को बताया 'दलित विरोधी'

बीजेपी सांसद और दलित नेता रमेश जिगाजिनागी ने केंद्र की सरकार में मंत्री पद ना दिए जाने पर नाराजगी जताई है. रमेश ने दावा किया कि ज्यादातर केंद्रीय मंत्री ऊंची जातियों से हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दलितों को दरकिनार किया गया है.

Advertisement
कर्नाटक से बीजेपी सांसद रमेश जिगाजिनागी. (फोटो: एक्स) कर्नाटक से बीजेपी सांसद रमेश जिगाजिनागी. (फोटो: एक्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

कर्नाटक से बीजेपी सांसद और दलित नेता रमेश जिगाजिनागी ने पार्टी के खिलाफ खुलेतौर पर अपनी नाराजगी जताई है और दावा किया है कि ज्यादातर केंद्रीय मंत्री ऊंची जातियों से हैं. जबकि दलितों को दरकिनार किया गया है. रमेश जिगाजिनागी सात बार सांसद रहे हैं और 2016 से 2019 तक राज्य मंत्री भी रहे हैं. वर्तमान में वे विजयपुरा सीट से चुनाव जीते हैं.

Advertisement

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सांसद रमेश ने कहा, कई लोगों ने मुझे बीजेपी में ना जाने की सलाह दी थी, क्योंकि यह (पार्टी) 'दलित विरोधी' है.

दलितों ने बीजेपी को लेकर बहस की...

जिगाजिनागी से पूछा गया कि क्या वो कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं? इस पर उन्होंने कहा, मुझे केंद्रीय मंत्री पद की मांग करने की कोई जरूरत नहीं है. लोगों का समर्थन मेरे लिए जरूरी है, लेकिन जब मैं वापस आया (चुनाव के बाद) तो लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा डांटा. कई दलितों ने मुझसे इस बात पर बहस की कि बीजेपी दलित विरोधी है और मुझे पार्टी में शामिल होने से पहले यह बात जान लेनी चाहिए थी.

सभी उच्च जाति के लोग कैबिनेट में

उन्होंने कहा, मेरे जैसा दलित व्यक्ति दक्षिण भारत में सात चुनाव जीतने वाला अकेला व्यक्ति है. सभी उच्च जाति के लोग कैबिनेट पदों पर हैं. रमेश ने सवाल किया कि क्या दलितों ने कभी बीजेपी का समर्थन नहीं किया? उन्होंने आगे कहा कि इससे मुझे बहुत दुख हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 29 OBC, 28 जनरल, "29 OBC, 28 जनरल, 10 SC, 5 ST, 7 महिलाएं... मोदी कैबिनेट की समझिए सोशल इंजीनियरिंग

1998 में पहली बार चुनाव जीते थे रमेश

72 वर्षीय रमेश जिगाजिनागी पहली बार 1998 में लोकसभा के लिए चुने गए थे और तब से लेकर अब तक उन्होंने सभी चुनाव जीते हैं. वे 2016 और 2019 में पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री रहे हैं.

मोदी सरकार में कर्नाटक से चार चेहरे

कर्नाटक में कुल 28 सीटें हैं और बीजेपी ने इस बार 17 सीटों पर जीत हासिल की है. एनडीए में सहयोगी जेडीएस को 2 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. कर्नाटक से मोदी मंत्रिमंडल में चार चेहरे हैं. इनमें प्रह्लाद जोशी के साथ ही शोभा करांदलाजे, वी सोमन्ना और जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी का नाम शामिल है.

मोदी सरकार में 29 OBC, 28 जनरल, 10 एससी, 5 एसटी और 7 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है.

(रिपोर्ट- सुदथ भारद्वाज)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »