कानून के क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बोले

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून के क्षेत्र में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है. साथ ही जस्टिस चंद्रचूड़ बोले कि महिलाओं की क्षमताओं और स्वतंत्रता को बढ़ाने के लिए बनाए गए कानून भी अपर्याप्त और सीमित हैं.

Advertisement
 जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)

सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:24 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कानून के क्षेत्र में महिलाओं को बहुत कम प्रतिनिधित्व दिया जाता है. एक दीक्षांत समारोह में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत सरकार के एक हालिया आंकड़े का हवाला दिया. जो दर्शाता है कि भारत में वकीलों की तुलना में महिला वकील सिर्फ 15% हैं.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं की क्षमताओं और स्वतंत्रता को बढ़ाने के लिए बनाए गए कानून भी अपर्याप्त और सीमित हैं. दरअसल, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह और स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे.

Advertisement

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का प्रभावी ढंग से प्रयोग करने और सार्वजनिक जीवन में भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाते हैं. 

दीक्षांत समारोह में न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि कानून के क्षेत्र में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है. 


ये भी देखें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »