अभिजीत दिपके की सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई.

Advertisement
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की (Photo: PTI) CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक की हंगर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को सोनम की भूख हड़ताल का 25वां दिन है और इतने दिनों तक बिना खाना खाए रहने से उनकी जान को गंभीर खतरा है. दिपके ने सोनम से अपील की है कि वे अपनी हंगर स्ट्राइक तोड़ दें. साथ ही उन्होंने साफ किया कि प्रोटेस्ट किसी भी हालत में रुकेगा नहीं.

Advertisement

अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की बहुत चिंता है और वे नहीं चाहते कि उन्हें कोई नुकसान हो. इसी वजह से उन्होंने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया है. लेकिन इसके साथ ही दिपके ने यह भी कहा कि अगर वो अपनी हंगर स्ट्राइक तोड़ भी देते हैं, तो भी उनका प्रोटेस्ट जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक वे और उनके समर्थक पीछे नहीं हटेंगे.

दिपके ने यह भी भरोसा दिलाया कि यह प्रोटेस्ट पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से ही आगे बढ़ेगा. उन्होंने अपने सभी समर्थकों से अपील की कि वे भी शांति बनाए रखें और प्रदर्शन के दौरान कोई ऐसा काम न करें, जिससे प्रोटेस्ट या देश की छवि खराब हो.



उन्होंने कहा कि जो लोग गलत हरकतें करते हैं या गलत नारे लगाते हैं, उनका इस प्रोटेस्ट से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे लोग न तो कभी इस आंदोलन का हिस्सा रहे हैं और न आगे रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर चलीं लाठियां, फेंके गए पत्थर

अपने बयान के अंत में अभिजीत दिपके ने कहा कि यह प्रोटेस्ट महात्मा गांधी और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलेगा. उन्होंने दोहराया कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक और शांतिपूर्ण रहेगा और उनकी पार्टी इसी तरीके से आगे भी अपनी मांगें उठाती रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »