भारी बारिश से जगह-जगह कहर, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, कर्नाटक में लैंडस्लाइड से एक की मौत

देश के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है. इस बारिश के साथ लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. खबर है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा है, वहीं मेंगलुरू में लैंडस्लाइड ने एक शख्स की जान ले ली.

Advertisement
भारी बारिश से जगह-जगह कहर (फाइल फोटो) भारी बारिश से जगह-जगह कहर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST
  • 10 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान
  • महाराष्ट्र में भारी बारिश, NDRF की 17 टीमें तैनात की गईं

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की तरफ से कई इलाकों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड होती दिख रही है, मैदानी इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया है. जगह-जगह भारी बारिश से लोग परेशान हैं.

अब इस बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना हुई है. लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को अचानक से बादल फट गया. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन घटना के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. स्थानीय लोगों से संपर्क साधा जा रहा है, उन्हें हर संभव मदद की गारंटी दी जा रही है. वहीं क्योंकि बादल फटने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, ऐसे में प्रशासन ने कुछ समय के लिए चिनाब दरिया में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहां से भी लगातार लैंडस्साइड और रास्ते बंद की खबरें आ रही हैं.

वैसे लैंडस्लाइ तो कर्नाटक में भी देखने को मिला है. भीषण बारिश के बीच मेंगलुरू में घर की छत ढह गई. उस हादसे में एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. तीन लोगों का सफल रेस्क्यू भी किया गया जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस बीच ओडिशा के लिए भी अगले तीन-चार दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के भुवनेश्वर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि अगले 5 दिन तक ओडिशा के विभिन्न जिलों में वज्रपात से साथ बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rain) होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में ऑरेंज एवं 13 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है.

Advertisement

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी तेज बारिश का दौर जारी है. स्थिति को देखते हुए वहां पर NDRF की 17 टीमें तैनात की गईं हैं. गुजरात में भी NDRF अलर्ट कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भी आने वाले दिनों में और ज्यादा तेज बारिश देखने को मिलने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »