Indian Railway: रेलवे दे रहा 6 हजार रुपये जीतने का मौका? जानिए इस दावे की क्या है सच्चाई

Indian Railway: भारतीय रेलवे को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की ओर से ट्रांसपोर्ट सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है. कुछ जरूरी सवालों को जवाब देकर 6 हजार रुपये जीता जा सकते हैं. पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया है.

Advertisement
Indian railway news Indian railway news

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST
  • ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही
  • ऐसे मैसेजेस से रहें सावधान

Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की हर तरह की सुविधाओं का खास ख्याल रखता है. हालांकि, इन सबके बीच रेलवे को लेकर कई तरह की  सूचनाएं वायरल होती रहती हैं. इनमें कुछ सच रहती है तो कुछ अफवाहों को बढ़ावा देने वाली होती हैं. फिलहाल, एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार भारतीय रेलवे आपको लकी ड्रॉ के माध्यम से 6000 रुपये जीतने का मौका दे रही है. आइए जानते है इस खबर की सच्चाई.

Advertisement

क्या है इस ट्वीट की सच्चाई

मैसेज में ये दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की ओर से ट्रांसपोर्ट सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है. कुछ जरूरी सवालों को जवाब देकर 6 हजार रुपये जीते जा सकते हैं. पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया है. PIB ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि रेलवे के नाम पर एक नकली लकी ड्रा सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें लिखा है कि आपके पास पूरे 6000 रुपये जीतने का मौका है. यह पूरी तरह से फेक है.

पीआईबी ने क्या कहा

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में ये बताया है कि ये पूरी तरह से फेक है. इंडियन रेलवे की ओर से ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है. पीआईबी ने बताया है कि कोई भी इस नकली लॉटरी के मैसेज को किसी के साथ भी शेयर न करें. 

Advertisement

ऐसे मैसेजेस से रहें सावधान

पीआईबी ने यात्रियों से अपील की है किया है कि इस तरह के मैसेज से रहें सावधान. इसे कहीं किसी को फॉरवर्ड ना करें. ऐसे मैसेज के बहकावे में आने पर आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट खतरे में आ जाते हैं. ऐसे में फ्रॉड से बचने के लिए इन मैसेजेस से अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »