चीन के साथ तनाव पर विदेश मंत्रालय- बातचीत से समाधान का रास्ता निकाल रहे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को मॉस्को में चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बैठक की थी जिसमें दोनों विदेश मंत्री एक समझौते पहुंचे और यही आगे की राह दिखाता है. इस बैठक से पहले 4 सितंबर को मॉस्को में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी समकक्ष के साथ मुलाकात हुई थी.

Advertisement
 सीमा पर बने गतिरोध को खत्म करने की कोशिश की जा रही (फाइल-पीटीआई) सीमा पर बने गतिरोध को खत्म करने की कोशिश की जा रही (फाइल-पीटीआई)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:47 AM IST
  • दोनों देशों में तनाव को खत्म करने की कोशिशें जारी
  • 10 सितंबर को विदेश मंत्रियों की हुई थी मुलाकात
  • 4 सितंबर को दोनों देशों के रक्षा मंत्री भी मिले थे मॉस्को में

भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी तनाव को खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है. दोनों देशों के बीच बने गतिरोध को खत्म करने को लेकर हो रहे प्रयास के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले दिनों दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत के दौरान हुए समझौते से आगे का रास्ता निकलता है.

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को मॉस्को में चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बैठक की थी जिसमें दोनों विदेश मंत्री एक समझौते पहुंचे और यही आगे की राह दिखाता है. इस बैठक से पहले 4 सितंबर को मॉस्को में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी समकक्ष के साथ मुलाकात हुई थी. 

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि दोनों के बीच हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच यह आम सहमति बनी कि LAC के सभी तनावपूर्ण क्षेत्रों से सैनिकों को तेजी से वहां से हटाया जाना चाहिए. साथ ही दोनों पक्ष तनाव को कम करने को लेकर ध्यान केंद्रित करें और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें जिससे स्थिति खतरनाक न होने पाए. इसके लिए द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा प्रयास नहीं करने की आवश्यकता है.

Advertisement

संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रक्षा मंत्री ने 15 सितंबर को संसद में और साथ ही गुरुवार को राज्यसभी से स्पष्ट रूप से कहा कि हम कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से चीनी पक्ष के साथ शांतिपूर्ण बातचीत के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम आपको इस संबंध में घटनाक्रम से अवगत कराते रहेंगे.

चीनी कंपनी की ओर से भारतीय लोगों की जासूसी किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्टों को देखा है. विदेश मंत्रालय ने चीनी पक्ष के साथ इस मामले को उठाया भी है. चीनी पक्ष ने यह बताया कि कंपनी एक निजी संस्था है. चीनी पक्ष ने यह भी दावा किया कि संबंधित कंपनी और चीनी सरकार के बीच कोई संबंध नहीं है.

मंत्रालय ने कहा कि जासूसी की खबरों के पड़ताल के लिए सरकार ने इन रिपोर्टों का अध्ययन करने, उनके प्रभावों का मूल्यांकन करने, कानून के किसी भी उल्लंघन का आकलन करने और 30 दिनों के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक (NCSC) के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »