तेज हवाएं और बारिश-बर्फबारी... इन 07 राज्यों में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज यानी गुरुवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो देश के 07 राज्यों में 20 मार्च तक कुछ-कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

Advertisement
IMD Weather Update IMD Weather Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

IMD Weather Update, Mausam Ka Haal: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो गई है. हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, मैदानी इलाकों में आज ज्यादातर धूप खिली हुई है. इसी के साथ, मौसम विभाग ने देश के 07 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. 

Advertisement

मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 14 से 16 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 14 से 20 मार्च तक हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च को हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, गंगीय पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 से 16 मार्च के बीच गरज के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. वहीं, 16 से 17 मार्च के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ गरज और चमक देखने को मिलेगी. 

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम का मिजाज?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के उत्तरी तट और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री से 5 डिग्री तक ऊपर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »