असम में गैरकानूनी धर्मांतरण का भंडाफोड़... कनाडाई नागरिक को भारत से भेजा गया अपने देश

असम के जोरहाट जिले में अवैध धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल एक कनाडाई नागरिक को भारत से निर्वासित कर दिया गया. उसका वीजा 17 जनवरी को समाप्त हो चुका था और जांच में धर्मांतरण में उसकी संलिप्तता पाई गई. विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उसे ‘लीव इंडिया नोटिस’ जारी किया, जिसके तहत उसे दिल्ली से कनाडा भेज दिया गया.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • जोरहाट,
  • 07 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

असम के जोरहाट जिले में धर्मांतरण (प्रोसेलिटाइजेशन) गतिविधियों में शामिल पाए गए एक कनाडाई नागरिक को भारत से निर्वासित कर दिया गया. शुक्रवार को उसे नई दिल्ली से वापस कनाडा भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि कनाडाई नागरिक को अब उसके देश भेज दिया गया है और वह अब भारत में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

जोरहाट के पुलिस अधीक्षक (SP) श्वेतांक मिश्रा के मुताबिक, यह कनाडाई नागरिक वर्ष 2021 से जोरहाट जिले में लगातार आ रहा था. हालांकि, इस वर्ष 17 जनवरी को उसका वीजा समाप्त हो गया था. इसके बाद उसने वीजा नवीनीकरण (रिन्युअल) के लिए आवेदन किया, लेकिन जांच के दौरान यह सामने आया कि वह जिले में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कौशांबी: इलाज के बहाने युवक का धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

FRRO ने दिया 'लीव इंडिया नोटिस'

धर्मांतरण में संलिप्तता की जानकारी मिलते ही, जोरहाट पुलिस ने कोलकाता स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को इस संदर्भ में एक प्रतिकूल (एडवर्स) रिपोर्ट भेजी. इसके बाद FRRO ने 'लीव इंडिया नोटिस' जारी किया, जिसे जोरहाट पुलिस द्वारा संबंधित कनाडाई नागरिक को सौंप दिया गया. नोटिस जारी होने के बाद जोरहाट पुलिस ने उसे कोलकाता के FRRO अधिकारियों को सौंप दिया.

भारत में वीजा नियमों का उल्लंघन बना वजह

इसके बाद उसे नई दिल्ली से कनाडा के लिए भेज दिया गया. SP श्वेतांक मिश्रा ने पुष्टि की कि कनाडाई नागरिक को अब उसके देश भेज दिया गया है और वह अब भारत में प्रवेश नहीं कर सकेगा. भारत में विदेशी नागरिकों के लिए वीजा नियम बेहद सख्त हैं. किसी भी विदेशी नागरिक को धार्मिक प्रचार या धर्मांतरण जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने की अनुमति नहीं होती है. खासकर जब उन्होंने वीजा आवेदन में इन उद्देश्यों का उल्लेख न किया हो.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »