'शादी में आया हूं, राजनीतिक इवेंट में नहीं', बेटे के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी

BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध कर रहे अनिल एंटनी को कांग्रेस पार्टी के भीतर विरोध झेलना पड़ा. इसके बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. इस इस्तीफे को लेकर उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं यहां एक शादी के लिए हूं, न कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में.

Advertisement
अनिल एंटनी (L) और एके एंटनी (R) अनिल एंटनी (L) और एके एंटनी (R)

शिबिमोल

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

गुजरात दंगों पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर चल रहे विवाद के बीच बुधवार दोपहर ही कांग्रेस के नेता अनिल एंटनी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. अनिल एंटनी पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे हैं और उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साधा. दरअसल अनिल एंटनी ने इस डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था जबकि कांग्रेस इसका समर्थन कर रही है. इस वजह से पार्टी के भीतर विरोध झेल रहे अनिल एंटनी ने इस्तीफे का ऐलान किया. इस इस्तीफे को लेकर उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

Advertisement

एके एंटनी अपने बेटे अनिल एंटनी के इस्तीफे के सवालों को इग्नोर करते नजर आए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं यहां एक शादी के लिए हूं. आप लोगों को थोड़ी तो समझ होनी चाहिए. मैं एक शादी में शामिल हो रहा हूं, न कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में.

ट्वीट डिलीट करने का बन रहा था दवाब

बता दें कि अनिल एंटनी अपने एक ट्वीट के चलते कांग्रेस के लिए विलेन बन गए थे. इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. अनिल एंटनी ने ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी और कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने ट्वीट डिलीट करने से मना कर दिया. इसके साथ ही अनिल ने इस्तीफे का पत्र भी ट्वीट किया है.

Advertisement

BBC डॉक्यूमेंट्री पर अलग रवैया अपनाए हुए हैं अनिल एंटनी

दरअसल केरल कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने बीबीसी की बैन डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का ऐलान किया था. अनिल एंटनी इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से सहमत नहीं हुए और उन्होंने BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था. जिसे लेकर केरल कांग्रेस में ही घमासान मच गया था. 

BBC पर साधा निशाना

अनिल ने ट्वीट कर कहा था कि बीबीसी यूके सरकार का प्रायोजित चैनल है और उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है. बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है. अनिल एंटनी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा था कि जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी और अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था. 

अपनी ही पार्टी में घिरे अनिल एंटनी

अनिल ने लिखा कि बीजेपी के साथ तमाम मतभेद हैं लेकिन इसके बावजूद इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. अनिल एंटनी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था. पीएम मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस के नेता अनिल पर ये ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव बना रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »