...एक चूक और झील में जा गिरी कार, हैदराबाद में 5 युवकों की दर्दनाक मौत

भूदान पोचमपल्ली में एक कार के झील में गिरने से पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक जीवित बच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और माना जा रहा है कि तेज गति की वजह से कार ने नियंत्रण खो दिया और झील में जा गिरी, जिसे यह बड़ा हादसा हो गया.

Advertisement
हैदराबाद में बड़ा सड़क हादसा हैदराबाद में बड़ा सड़क हादसा

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

हैदराबाद के भूदान पोचमपल्ली मंडल के जलालपुर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक कार ने नियंत्रण खो दिया और झील में जा गिरी. इस दुखद घटना में पांच लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक शख्स इस हादसे में बच गया.

मृतकों की पहचान 53 वर्षीय वंसी, 21 वर्षीय दिनेश, 21 वर्षीय हर्षा, 19 वर्षीय बालू  और 21 वर्षीय विनय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी हैदराबाद के एलबी नगर के रहने वाले थे. एकमात्र जीवित बचे शख्स 21 वर्षीय मणिकांत ने किसी तरह से इस हादसे से खुद को बचा लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, दर्जनों यात्री घायल

शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

पुलिस ने झील से शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नहर में जा गिरी कार, कपल की दर्दनाक मौत... दूसरे दिन निकाले जा सके शव, राजस्थान के हनुमानगढ़ में हादसा

हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस

हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा अभी भी जारी है. शुरुआती जांच में पाया गया कि कार की तेज गति के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुःखद हादसा हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »