'मेरे रिश्तेदार को पैसे भेज दोगे?', मंत्री के नाम पर हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड, दिखाए स्क्रीनशॉट

त्रिपुरा के सूचना मंत्री सुशांत चौधरी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दूसरे लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं. उन्होंने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement
फाइल फोटो सुशांत चौधरी (फोटो: फेसबुक अकाउंट) फाइल फोटो सुशांत चौधरी (फोटो: फेसबुक अकाउंट)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • त्रिपुरा के मंत्री के नाम पर जालसाजी की कोशिश
  • सूचना मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

त्रिपुरा के सूचना मंत्री सुशांत चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से धोखाधड़ी हो रही है. उनके नाम पर दूसरे लोगों से आर्थिक मदद की मांग की जा रही है और इसके लिए उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है.

पुलिस ने बताया कि सूचना मंत्री सुशांत चौधरी की शिकायत पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसमें बताया गया है कि सुशांत चौधरी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दूसरे लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं. बुधवार को सोशल मीडिया पर जालसाजी के लिए रुपये की मांग करते हुए स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो गए.

Advertisement


 
सूचना मंत्री ने बताया कि जब मुझे इसके बारे में जानकारी हुई, तो मैंने वेस्ट जिले के एसपी को बताया और इस मामले में जांच करने के लिए कहा. चौधरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिसने भी फर्जी स्क्रीनशॉट अपने नाम से पोस्ट किए थे, वह केरल का ही है.

मंत्री ने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि दूसरे लोगों से रुपये मांगने का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से मेरी छवि को बदनााम करना है. पुलिस को जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »