कोविड की वजह से स्कूल बंद, आतंकी फायदा उठाकर बच्चों को जोड़ रहे: विदेश सचिव

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में चिंता जताई है कि आतंकवादी संगठन कोरोना महामारी का फायदा उठा रहे हैं और छोटे बच्चों को भर्ती कर रहे हैं.

Advertisement
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो-PTI) विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो-PTI)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST
  • विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कही बात
  • 'आतंकी बच्चों का फायदा उठा रहे'
  • 'महामारी में बच्चों पर ध्यान देना जरूरी'

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में चिंता जताई है कि आतंकवादी संगठन कोरोना महामारी का फायदा उठा रहे हैं और छोटे बच्चों को भर्ती कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोविड ने बच्चों को नकारात्मक तौर से प्रभावित किया है, खासतौर से स्कूल बंद होने की वजह से आतंकी इसका फायदा उठाकर उन्हें भर्ती कर रहे हैं. 

Advertisement

हर्षवर्धन श्रृंगला ने ये बातें सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से आयोजित 'चिल्ड्रन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट' पर हुई सालाना ओपन डिबेट में कही. उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में बच्चों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है. 

विदेश सचिव ने महात्मा गांधी की कही बात का जिक्र करते हुए कहा, "अगर हम इस दुनिया में असली शांति चाहते हैं और अगर हम एक युद्ध के खिलाफ असली युद्ध लड़ना चाहते हैं तो हमें इसकी शुरुआत बच्चों से करनी होगी. अगर बच्चे मासूमियत के साथ बड़े होंगे तो हमें आगे संघर्ष नहीं करना पड़ेगा."

J-K: अपने मां-बाप और दोस्तों को याद करो.... जवानों ने आतंकी से ऐसे कराया सरेंडर!

उन्होंने 'ग्लोबल टेररिज्म' को खतरनाक बताते हुए कहा कि आज के दौर में आतंकवादी गतिविधियों में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा, "आतंकवादी संगठन इस बात का फायदा उठाते हैं कि बच्चों को बरगलाना ज्यादा आसान है. महामारी के कारण स्कूल बंद होने से आतंकवादी संगठनों को बच्चों को निशाना बनाने का और भी बड़ा मौका मिला है, जिसमें ऑनलाइन रास्ते भी शामिल हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके लिए आतंकवाद विरोधी एजेंडा को सख्ती से लागू करने की जरूरत है और सरकारों को बाल संरक्षण के दायित्वों को पूरा करने के लिए और ज्यादा राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम करने की जरूरत है.

उन्होंने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की तैयार रिपोर्ट 'सिचुएशन ऑफ आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट' में जम्मू-कश्मीर और कश्मीरी बच्चों का जिक्र किए जाने पर आपत्ति भी जताई. उन्होंने कहा कि वो बच्चे आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट या अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »