राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े ठिकानों पर ईडी के छापे, गहलोत बोले- सिर्फ हमारे नेताओं पर ध्यान

राजस्थान में एक बार फिर ईडी एक्शन में है. जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है.

Advertisement
राजस्थान में ईडी की छापेमारी राजस्थान में ईडी की छापेमारी

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

राजस्थान में एक बार फिर ईडी एक्शन में है. जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की.सूत्रों के मुताबिक ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है. यह छापेमारी जयपुर में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल हैं. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

Advertisement

गहलोत बोले- ये घिनौनी राजनीति

इस छापेमारी पर सीएम गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'iक्या इतने बड़े मुल्क में आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं? AGENCIES को वहां ध्यान देना चाहिए. ED का ध्यान सिर्फ़ राजनेताओ पर जा रहा है.. हमारे अध्यक्ष डोटासरा व मेरे पुत्र के पास कुछ नहीं मिला ED को.. सरकार गिराने के लिए ED का उपयोग करना ग़लत है.. चुनाव जीतने के लिए ED सीबीआई के ज़रिए घिनौनी राजनीति हो रही है..'

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »