West Bengal: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले की गाड़ी से एक व्यक्ति को टक्कर लगने की बात सामने आ रही है. हादसे में युवक की मृत्यु हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीजेपी नेता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक चश्मदीद ने बताया कि उसने हादसा होते देखा है. काफिले की गाड़ी से टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया.

Advertisement
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो) बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2023,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

पं. बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से कथित तौर पर टकराने से एक शख्स की मौत हो गई है. हादसा गुरुवार देर रात सामने आया. स्थानीय निवासियों और इस हादसे के चश्मदीद का दावा है कि, वह व्यक्ति सड़क किनारे था और काफिले ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया. चश्मदीद का आरोप है कि उसने देखा का काफिले की गाड़ी से टकराकर एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा है और वह कार सवार टक्कर मारने के बाद तुरंत ही बाद मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त वाहन नंदीग्राम सांसद के काफिले का हिस्सा था या नहीं.

Advertisement

भाजपा नेता पर आरोप
हादसा पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को कथित रूप से व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. मृतक की पहचान एसके इसराफिल के रूप में हुई है, स्थानीय निवासियों का कहना है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई. 

चश्मदीद ने किया ये दावा
खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताने वाले एक प्रदर्शनकारी का दावा है कि दुर्घटना के समय वह दुर्घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर वहां स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था. उसकी पहचान एसके रफीजुल अली के तौर पर हुआ है. रफीजुल का कहना है, वह शख्स सड़क के दाहिनी ओर था. काफिला बायीं तरफ से आ रहा था. अचानक काफिले की एक कार बिना किसी वजह के सड़क के दाहिनी ओर आ जाती है और वहां खड़े शख्स को टक्कर मार देती है. दुर्घटना के बाद,घटनास्थल से कार सवार कार लेकर फरार हो गया. 

Advertisement

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
इसके बाद इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि चालक नशे की हालत में हो सकता है. खबर सामने आने तक प्रदर्शन कारी न्याय की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद किसी तरह की स्थिति न बिगड़े, इसलिए भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और शव को तमलुक अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इनपुटः राजेश साहा/चंदन सेनापति

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »