दिल्ली हिंसाः पुलिस ने दाखिल की 17,500 पन्नों की चार्जशीट, 15 आरोपियों के नाम शामिल

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. स्पेशल सेल ने ताहिर हुसैन समेत 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की है. हालांकि इस आरोपपत्र में उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम शामिल नहीं है.

Advertisement
दिल्ली हिंसा केस मेें आज चार्जशीट दाखिल दिल्ली हिंसा केस मेें आज चार्जशीट दाखिल

पूनम शर्मा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST
  • उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम शामिल नहीं
  • बाद के चार्जशीट में शामिल हो सकता है इनका नाम
  • दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत चार्जशीट दाखिल की
  • दिल्ली हिंसा केस में 747 लोगों को गवाह बनाया गया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज बुधवार को दिल्ली हिंसा मामले पर कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. स्पेशल सेल ने आरोपी ताहिर हुसैन समेत 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. हालांकि इस आरोप पत्र में उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम शामिल नहीं है. उमर को 2 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली हिंसा के मामले में जिन लोगों को हाल में गिरफ्तार किया गया है उनका नाम बाद में शामिल किया जाएगा. यह चार्जशीट कुल 17,500 पन्नों की है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली हिंसा के मामले में उसने कुल 747 लोगों को गवाह बनाया है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल UAPA ( अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट) के तहत चार्जशीट दाखिल की. दिल्ली हिंसा मामले में स्पेशल सेल की एसआईटी UAPA के तहत जांच कर रही थी.

स्पेशल सेल ने कोर्ट से कहा कि हमने नार्थ ईस्ट हिंसा की सारी एफआईआर का अध्ययन किया है. हम मामले में आगे पूरक चार्जशीट दायर करेंगे जिसमें (उमर खालिद और शरजील इमाम) कुछ अन्य नाम शामिल किए जाएंगे.

747 लोग बने गवाह

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली हिंसा के मामले में उसने कुल 747 लोगों को गवाह बनाया है. 2,692 पन्ने चार्जशीट का ऑपरेटिव पार्ट है, जबकि 17 हजार 500 के करीब पूरी चार्जशीट है.

स्पेशल सेल ने कोर्ट से यह भी कहा है कि अभी और आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है. स्पेशल सेल ने कोर्ट से कहा कि उनके पास हिंसा को कराने के सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट, टेक्निकल एवीडेंस और अन्य डाक्यूमेंट्स भी हैं. स्पेशल सेल ने कोर्ट को बताया कि उनको चार्जशीट पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों से अनुमति मिल गई है.

Advertisement

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली हिंसा से संबंधित दायर होने वाली यह चार्जशीट करीब 20 हजार पन्नों का है और इस आरोपपत्र में 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है. 

स्पेशल सेल ने आरोपी ताहिर हुसैन समेत 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी. आरोपी ताहिर हुसैन के अलावा मुहम्मद परवेज अहमद, मुहम्मद इल्यास, सैफी खालिद, इशरत जहां, मिरांन हैदर, सफूरा जारगर, सफा उर रहमान, आसिफ इकबाल तन्हा, शादाब अहमद, नताशा नरवाल, देवांगना कलिता, तस्लीम अहमद, सलीम मल्लिक, अथर खान के खिलाफ स्पेशल सेल की एसआईटी UAPA के तहत चार्जशीट दायर की.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »