जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में कल घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है. वहीं, 8 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है. सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध छाई रह सकती है.
दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में इस दिन अधिकतम तापमान 23°C से 25°C और न्यूनतम तापमान 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहने की उम्मीद है.
IMD के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहने की उम्मीद है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के सीकर और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 6.3 डिग्री दर्ज किया गया.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में बना हुआ है.
8 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं, IMD के अनुसार 9 फरवरी 2026 को भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन बर्फ हटाने का काम कर रही है.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी साफ बना हुआ है. दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर का माहौल हल्का गर्म और आरामदायक महसूस हो रहा है. वहीं सतह और निचले स्तर पर हवाएं सामान्य से तेज चल रही हैं, जिसके कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है.
स्काईमेट वेदर के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के समय ठंडक बनी रहेगी और हल्की हवाएं ठिठुरन का अहसास कराएंगी. वहीं दिन में हवाएं चलेंगी. दोपहर का मौसम हल्का गर्म और आरामदायक महसूस होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में तापमान बढ़ने के आसार... क्या बारिश भी होगी? जानें मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी ने नजारों को दिलकश बना दिया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23°C से 25°C और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है.