दुनिया ने माना मेड इन इंडिया का लोहा, COVAXIN के आपात इस्तेमाल को WHO ने दी मंजूरी

दिवाली से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी सलाहकार समूह ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (Covaxin) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है.

Advertisement
Covaxin को मिली WHO से आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी Covaxin को मिली WHO से आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST
  • सिफारिश सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए की गई
  • 19 अप्रैल को ही WHO को डेटा दे चुकी थी भारत बायोटेक
  • पिछले महीने संगठन ने मंजूरी को लेकर हो रही देरी पर दी थी सफाई

दिवाली से पहले एक अच्छी खबर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी सलाहकार समूह ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी समूह की ओर से यह सिफारिश सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए की गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को अब तक मंजूरी नहीं मिली थी. हालांकि यह मामला लंबे समय से लंबित था. सरकारी सूत्रों ने बताया कि केवल 18 से ऊपर के बच्चों के लिए स्वीकृति को आवेदन किया गया था. बच्चों के लिए आवेदन नहीं किया गया था. 

Advertisement

WHO ने पिछले महीने दी थी सफाई

वैश्विक संगठन की ओर से कोवैक्सीन को मंजूरी दिए जाने में हो रही देरी को लेकर पिछले महीने अक्टूबर में बड़ा बयान सामने आया था जिसमें WHO का कहना था कि अभी उसे भारत बायोटेक से कोवैक्सीन को लेकर और जानकारी की जरूरत है, ताकि वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल (Emergency Use) के लिए मंजूरी देने से पहले उसका अच्छी तरह मूल्यांकन किया जा सके.

इसे भी क्लिक करें --- Bharat Biotech की Covaxin को मंजूरी मिलने में क्यों हो रही है देरी? WHO ने बताया

भारत बायोटेक को काफी लंबे वक्त से कोवैक्सीन को WHO की मंजूरी मिलने का इंतजार था. हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को कोवैक्सीन से जुड़ा डेटा संगठन को सौंप दिया था.

कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने में हो रही देरी को लेकर 18 अक्टूबर को WHO ने एक ट्वीट किया जिसमें उसकी ओर से कहा गया कि कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने का इंतजार बहुत से लोग कर रहे हैं, लेकिन किसी भी वैक्सीन को एमरजेंसी यूज के लिए एप्रूव करने से पहले हमें ये मूल्यांकन करना जरूरी होता है कि वो सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं.

Advertisement

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह भी बताया कि कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक कंपनी लगातार डेटा दे रही है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »