यूपी-हरियाणा में जानलेवा हुआ कोहरा, इन चार राज्यों में शीत लहर का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है. इस दस्तक ने तापमान तो कम कर ही दिया है, साथ में कोहरे की एक घनी चादर भी कई राज्यों में बिछा दी है. इस कोहरे ने विजिबिलिटी को इतना कम कर दिया है कि जगह-जगह एक्सिडेंट हो रहे हैं, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

Advertisement
कोहरे का कहर कोहरे का कहर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

उत्तर भारत में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है. इस दस्तक ने तापमान तो कम कर ही दिया है, साथ में कोहरे की एक घनी चादर भी कई राज्यों में बिछा दी है. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, हर तरफ कोहरे का पेहरा देखने को मिल रहा है. इस कोहरे ने विजिबिलिटी को इतना कम कर दिया है कि जगह-जगह एक्सिडेंट हो रहे हैं, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल गया. 

Advertisement

यमुना एक्सप्रेस पर वे एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर की वजह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 24 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए. कारण ये रहा कि सड़क पर कोहरे की ऐसी परत मौजूद थी कि ड्राइवर को कुछ दिखा ही नहीं और ये सड़क दुर्घटना हो गई. इसी तरह ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में भी एक ट्रक लो विजिबिलिटी की वजह से डिवाइडर से जा टकराया. बुलंदशहर अलीगढ़ रोड पर भी कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई और 6 घायल बताए गए. कौशांबी में भी मंगलरवार को कोहरे एक बड़ी सड़क दुर्घटना करवा दी. एक बाइक खड़े हुए ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार की मौत हो गई और उसके दूसरे साथी को गंभीर हालत में पास के ही अस्पताल में भर्ती करवााय गया.

Advertisement

सड़क हादसे के मामले में सीतापुर भी पीछे नहीं रहा जहां पर कोहरे ने ही कई वाहनों की एक ट्रक में टक्कर करवा दी. उस टक्कर में आठ लोग घायल हो गए, चार को तो गंभीर चोटें आईं. अब ये सड़क दुर्घटनाएं बीते कुछ दिनों में ज्यादा बढ़ गई हैं. जब से तापमान गिरा है, कोहरे ने सड़कों पर दस्तक दी है. उस वजह से ही जगह-जगह ये हादसे हो रहे हैं. अभी के लिए इस कोहरे से या कह लीजिए ठंड के टॉर्चर से राहत नहीं मिलने वाली है. दिल्ली में तो न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेलशियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी में ये पारा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है.

हरियाणा में भी मौसम का मिजाज लोगों की परीक्षा लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के Narnaul में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेलशियस दर्ज किया गया. पंजाब के बठिंडा में तो तापमान 3.4 डिग्री सेलसियस तक चला गया. मौसम विभाग ने तो हरियाणा और पंजाब में शीत लहर का अलर्ट भी जारी कर दिया है. यानी कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ने वाली है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में ठंड लगातार बढ़ती दिखाई पड़ रही है,जिसके चलते सुबह सुबह ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है और इसी नाते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया कि,2 दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं मौसम विभाग के प्रमुख डॉ दानिश ने बताया कि,2 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड रहेगी,रात में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा और सुबह होते होते गलन भी थोड़ी बढ़ जाएगी लेकिन जैसे-जैसे सुबह का समय बीतता जाएगा वैसे-वैसे गर्माहट महसूस होने लगेगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »