Advertisement

जंतर-मंतर पहुंचे AAP नेता हिरासत में लिए गए, बैरिकेडिंग की गई, मुंबई में CJP भी करेगी प्रोटेस्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अक्टूबर 2026, 10:37 AM IST

Jantar Mantar Protest Live Updates: मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव आयोग, SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहा है. (File Photo-ITG)

चुनाव आयोग और SIR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. आज गांधी जयंती के दिन दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन हो रहे हैं. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है. इसके बावजूद प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लुटियंस दिल्ली में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

AISA ने 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता भी शामिल होने वाले हैं. प्रदर्शन में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई जा रही है. SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

मुंबई में CJP का प्रदर्शन

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. CJP की ओर से देशभर में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है. मुंबई से शुरू होकर यह प्रदर्शन दूसरे राज्यों में भी होगा.
वहीं INDIA ब्लॉक भी आज 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालेंगे. इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे.
 

10:37 AM (4 मिनट पहले)

निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस ने लगाए बैरिकेड

Posted by :- Akanksha

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं. चुनाव आयोग के खिलाफ संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी है.


 

10:34 AM (7 मिनट पहले)

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज

Posted by :- Akanksha

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मैदान के अंदर जाने वाले सभी एग्जिट पॉइंट पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे शाम को प्रदर्शन शुरू होने के बाद ज्यादा भीड़ को मैदान के अंदर जाने से रोका जाए.
 

Input- दिपेश त्रिपाठी

10:28 AM (13 मिनट पहले)

सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार

Posted by :- Akanksha

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. उन्होंने कहा कि वह बिना कार के जंतर-मंतर पहुंचे हैं. दूसरे लोग भी यहां आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है.

 

10:18 AM (23 मिनट पहले)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज डिटेन

Posted by :- Akanksha

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.


 

Advertisement
10:16 AM (26 मिनट पहले)

जंतर-मंतर आने वाले AAP प्रोटेस्टर्स को पुलिस ने किया डिटेन

Posted by :- Akanksha

चुनाव आयोग, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहा है. इस बीच जंतर-मंतर पहुंच रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

9:56 AM (46 मिनट पहले)

मुंबई के शिवाजी पार्क से CJP शुरू करेगा ‘सीजन 2’ प्रदर्शन

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 2 अक्टूबर से मुंबई के शिवाजी पार्क से अपने प्रदर्शन के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया है. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. CJP ने SIR के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने और 2025 की मतदाता सूची को बरकरार रखने की भी मांग की है. CJP आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 पर प्रदर्शन करेगी.
 

9:50 AM (51 मिनट पहले)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में धारा 163 लागू

Posted by :- Akanksha

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा. इससे पहले नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश लागू किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है.
 

9:42 AM (59 मिनट पहले)

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्देनजर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Posted by :- Akanksha

दिल्ली में चुनाव आयोग, SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट के बीच सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं.


 

9:33 AM (एक घंटा पहले)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

Posted by :- Akanksha

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. नई दिल्ली के सभी VVIP इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान नई दिल्ली इलाके में तैनात किए गए हैं. दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट रहेगी.