केंद्र सरकार ने जी20 को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक, ममता-स्टालिन रहेंगे मौजूद, KCR नहीं होंगे शामिल!

केंद्र सरकार की ओर से जी20 पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू, बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बैठक में शामिल होंगे.  

Advertisement
ममता बनर्जी और केसीआर (फाइल फोटो) ममता बनर्जी और केसीआर (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

भारत ने एक दिसंबर से एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता संभाल ली है. इसको लेकर राजनीतिक दलों से चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने बैठक बुलाई है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे, हालांकि अभी तक तेलंगाना के सीएम केसीआर के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

केंद्र सरकार की ओर से जी20 पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बैठक में शामिल होंगे.  

हालांकि बीआरएस और बीजेपी के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है. संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मैंने सभी नेताओं और पार्टी अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से बात की है. हालांकि, अभी तक केसीआर सहित कुछ नेताओं से हमें कोई पुष्टि नहीं मिली है. 

Advertisement

केसीआर और जगनमोहन नहीं होंगे शामिल 

केंद्रीय संसदीय मंत्री ने कहा कि यह एक ऐसी बैठक है जिसमें पार्टी अध्यक्षों को ही आमंत्रित किया गया था और इसलिए हमने उनसे भाग लेने का अपील की है. अध्यक्षों की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा. केसीआर की पार्टी के नेता केशव राव ने बताया कि हमारे नेता सोमवार को बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं, ऐसी कोई जानकारी नहीं है. वहीं वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने भी बैठक में शामिल नहीं हो पाने की जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है. 

वाईएसआर संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने बताया कि देश की राष्ट्रपति इस समय आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं. ऐसे में प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी जी20 को लेकर होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं आरजेडी भी इस बैठक में शामिल नहीं होगी क्योंकि लालू यादव इस समय सिंगापुर दौरे पर हैं. अभी तक सरकार ने जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल होंगे या नहीं.  

पीएम के अलावा कई मंत्री रहेंगे मौजूद 

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यसभा में सदन नेता और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक का समन्वय कर रहे संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में राजनीतिक दलों को जी20 की अध्यक्षता और आने वाले साल में इसको लेकर क्या किया जाएगा, इस बारे में जानकारी दी जाएगी.  

Advertisement

ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सोमवार को शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगी. उसके बाद राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में जी 20 को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में शामिल होंगी. उसके बाद ममता छह दिसंबर को अजमेर शरीफ जाएंगी, हालांकि वो उसी दिन शाम को वापस लौट आएंगी. अगले दिन यानी 7 दिसंबर को ममता बनर्जी अपने पार्टी के सांसदों के साथ शीतकालीन सत्र को लेकर शाम 3 बजे सौगत राय के आवास पर बैठक करेंगी. ममता बनर्जी 8 दिसंबर को कोलकाता वापस लौट जाएंगी. इस दौरे में वह पीएम मोदी के साथ अकेले में कोई मीटिंग नहीं करेंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »