'सीजफायर अनिश्चितकाल तक जारी, अफवाहों पर ना दें ध्यान...', भारत-पाक संघर्षविराम पर आया सेना का बयान

सेना का कहना था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह खबरें चल रही हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) आज समाप्त हो रहा है. इस खबर के बाद से कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

Advertisement
भारत-पाकिस्तान सीजफायर अनिश्चित काल तक जारी रहेगा. भारत-पाकिस्तान सीजफायर अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.

मंजीत नेगी / शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते को लेकर खबरों पर इंडियन आर्मी का बयान आया है. भारतीय सेना ने साफ किया है कि आज डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं है.

सेना का कहना था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह खबरें चल रही हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) आज समाप्त हो रहा है. इस खबर के बाद से कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

Advertisement

भारतीय सेना ने इन अटकलों पर स्पष्ट बयान जारी किया और कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के खत्म होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.

'कोई बातचीत निर्धारित नहीं...'

सेना के अनुसार, कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि आज डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है. इस पर सेना ने कहा कि आज डीजीएमओ स्तर की कोई बातचीत निर्धारित नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बढ़ाई गई तारीख, PAK ने इंडिया से की ये पेशकश

संघर्षविराम जारी रहेगा...

सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि 12 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत में संघर्षविराम को लेकर जो सहमति बनी थी, उसकी कोई समाप्ति तिथि निर्धारित नहीं की गई है. यानी यह अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैंने परमाणु जंग को रोका, लेकिन मुझे इसका श्रेय नहीं मिलेगा', भारत-पाक सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

क्या है मामला...

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कुछ मीडिया हाउस में यह खबरें फैलाई जा रही थीं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम का समझौता आज समाप्त होने जा रहा है. इसके अलावा, डीजीएमओ स्तर की बातचीत को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. सेना के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम जारी रहेगा और इसे समाप्त करने की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »