'मुझे पार्टी से निकाला गया तो कोरोना में हुए घोटाले उजागर कर दूंगा', BJP विधायक ने दी चेतावनी

कर्नाटक विजयपुर सीट से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने अपनी ही पार्टी को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि, येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे. कहा कि, अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वह उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं.

Advertisement
कर्नाटक के विजयपुर से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल कर्नाटक के विजयपुर से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल बगावती रुख अख्तियार कर लिया है. राज्य की विजयपुर सीट से विधायक यत्नाल ने अपनी ही पार्टी के चेतावनी दी है और कहा कि, अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वह उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं. बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए का गबन किया गया है. उन लोगों ने प्रत्येक कोरोना मरीज के लिए 8 से 10 लाख रुपए का बिल बनाया.”

Advertisement

अपनी सरकार पर लगाए ये आरोप
पाटिल ने आगे बताया कि उस वक्त हमारी सरकार थी. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में किसकी सरकार थी. चोर तो चोर हैं. पाटिल ने ये भी आरोप लगाए कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे.पाटिल ने कहा, “बेंगलुरु में 10 हजार बेड्स की व्यवस्था की गई थी. इसके लिए किराए पर 10 हजार बेड मंगाए गए थे. मुझे जब कोरोना हुआ था तो मणिपाल अस्पताल ने पांच लाख 80 हजार रुपए मांगे थे. गरीब आदमी इतने पैसे कहां से लाएगा.”

सीएम सिद्धारमैया ने भी दी प्रतिक्रिया
बीजेपी विधायक के इन आरोपों के बाद कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी विधायक के इन आरोपों ने हमारे पहले के सबूतों को और पुख्ता कर दिया है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार '40% कमीशन सरकार' थी. " 'अगर हम यतनाल के आरोप पर विचार करें तो ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार हमारे अनुमान से 10 गुना बड़ा है. भाजपा के मंत्रियों का समूह जो हमारे आरोप पर चिल्लाते हुए सदन से बाहर आए थे वे अब कहां छिपे हुए हैं?" 

Advertisement

'पीएम मोदी की वजह से बचा है देश'
पीएम मोदी के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए पाटिल ने कहा कि देश पीएम मोदी की वजह से बचा है. पाटिल ने कहा, “वो मुझे नोटिस दें और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करें. मैं सभी को बेनकाब कर दूंगा. अगर हर कोई चोर बन जाएगा तो राज्य और देश को कौन बचाएगा? देश पीएम मोदी की वजह से बचा है.” सच कहा जाए तो सभी को डर में रखा जाना चाहिए. अगर हर कोई चोर बन जाएगा, तो राज्य और देश को कौन बचाएगा?" देश प्रधानमंत्री मोदी की वजह से बचा है. इस देश में अतीत में कई घोटाले हुए हैं. उन्होंने कोयला घोटाला से लेकर 2जी घोटाला तक का जिक्र किया.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »