भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनावाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने जानकारी दी है कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने की वजह से भर्ती किया गया है. उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है.  

Advertisement
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन भाजपा नेता शहनवाज हुसैन

साहिल जोशी / सौरभ वक्तानिया

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनावाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका बीपी हाई हो गया था, इसलिए वे अस्पताल गए, वहां उनकी जांच की गई और फिर एंजियोग्राफी की गई.

एंजियोग्राफी करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज पाया गया और एक स्टेन लगाया गया है. आज वे आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है. बाद में उन्हें प्राइवेट वार्ड में ट्रांसफर किया जाएगा.

Advertisement

अस्पताल ने जानकारी दी है कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने की वजह से भर्ती किया गया है. उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है.  

मुंबई में थे शाहनवाज

दरअसल शाहनवाज हुसैन मुंबई में थे. वह बांद्रा में विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे. यहीं से उन्हें दिक्कत होने लगी. आशीष शेलार उन्हें लीलावती अस्पताल ले गए और चीजों का पता लगाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

हृदय रोग विशेषज्ञ सुरेश विजान ने उनकी एंजियोप्लास्टी की. लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जलील पारकर ने कहा, 'दिल का दौरा पड़ने के लक्षण दिखने के बाद हुसैन को चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. एंजियोप्लास्टी हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली संकुचित या अवरुद्ध रक्त वाहिकाओं को खोलने के लिए डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली एक प्रक्रिया है.'

Advertisement

डॉ. पारकर ने कहा कि प्रक्रिया से पहले एंजियोग्राफी की गई जिसमें भाजपा नेता के दिल के दाहिने हिस्से में रुकावट दिखाई दी. डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे, हुसैन ने हाई बीपी की शिकायत की. 

उन्होंने कहा कि उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ. चूंकि हुसैन ने कहा कि वह पहले एसिडिटी से पीड़ित थे, इसलिए डॉक्टर के अनुसार, पहले ईसीजी और 2डी इको टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया. डॉ. पारकर ने कहा, डॉ. सुरेश विजान को आगे की जांच के लिए बुलाया गया था. डॉ. विजान ने एंजियोग्राफी की, जिसमें हृदय के दाहिने हिस्से में रुकावट दिखाई दी. इसलिए, तुरंत हुसैन की एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »