बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार के हावड़ा जाने पर रोक, पुलिस बोली- अगर गए तो होगा एक्शन

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार का कहना है कि वह हावड़ा जाएंगे और पंचशील अपार्टमेंट में स्थानीय निवासियों से मिलेंगे जहां तोड़फोड़ हुई थी. वहीं इसको लेकर पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है, इसलिए किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है.

Advertisement
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 02 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार हावड़ा जाकर हिंसा प्रभावित लोगों से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हावड़ा जाने से रोक दिया है.  पुलिस का कहना है कि अगर सुकांता हावड़ा गए तो एक्शन लिया जाएगा. 

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार का कहना है कि वह हावड़ा जाएंगे और पंचशील अपार्टमेंट में स्थानीय निवासियों से मिलेंगे जहां तोड़फोड़ हुई थी. पुलिस रोकेगी तो तय करेंगे कि क्या किया जा सकता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सीआईडी की जांच पर उन्हें विश्वास नहीं है. हावड़ा हिंसा और पूर्व बर्धमान जिले में अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता राजू झा की हत्या पर सुकांता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था खत्म हो चुकी है.   

Advertisement

वहीं सुकांता अब पुलिस के सामने हावड़ा जाने के लिए अड़े हुए हैं. उनके समर्थक भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं. सुकांता का कहना है कि हम केंद्रीय एजेंसियों से जांच चाहते हैं. जिस घर से पथराव हुआ, वहां अवैध गतिविधियां होती हैं, सभी जानते हैं, क्या सीआईडी ​​ने दौरा किया?  

इलाके में धारा 144 लागू: कमिश्नर

हावड़ा के पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि हालात सामान्य हो चुके हैं. ट्रैफिक भी नॉर्मल हुआ है. इसके अलावा बहुत सारी दुकानें खुली हैं, लेकिन हम लोग 144 लागू करके लोगों से अपील कर रहे हैं कि जरूरत का काम करिए, गैर जरूरी काम नहीं करें. 5 लोग बैठकर बातें करें और किसी भी तरह की गैरजरूरी बातें न करें.  

सुकांता को लेकर क्या बोले कमिश्नर?

वहीं जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार हावड़ा आना चाहते हैं तो क्या उन्हें परमिशन दी जाएगी, इस पर उन्होंने कहा कि जहां-जहां धारा 144 लागू है, वहां हमारी सभी से अपील है कि उन जगहों पर न जाएं. हमारा पुलिस बंदोबस्त है. चाहे नॉर्मल पब्लिक है या जनता प्रतिनिधि, सभी से हमने अनुरोध किया है. जैसी स्थिति होगी, वैसा निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि 30-31 मार्च के दिन यहां हिंसा हुई थी, जिसके बाद हावड़ा के शिबपुर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »