पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी बोस ने अंडमान में जहां पहली आजाद सरकार बनाई, आज वहां भी जश्न हो रहा है. वहां के द्वीपों का नाम आजाद हिंद फौज के नाम पर ही रखा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं पर गर्व है.
पीएम मोदी बोले कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि हमें सिर्फ ब्रिटिश साम्राज्यवाद नहीं, बल्कि वैश्विक साम्राज्यवाद के खिलाफ है. दुनिया आज भारत की आत्मनिर्भरता का लाभ उठा रही है, हम हर किसी को वैक्सीन दे रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, सरदार पटेल के सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना एक महत्व रहा है.
पीएम मोदी बोले कि भक्ति आंदोलन ने राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया और पूरे देश में आजादी के महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दिल्ली से निकला तो बहुत अद्भुत संयोग हुआ. आज दिल्ली में बारिश हुई और गुजरात में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. हमारा सौभाग्य है कि हम इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बन रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्से जो आजादी की लड़ाई के गवाह बने हैं, वहां जश्न जारी है.
पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के दौर में करोड़ों लोगों ने आजादी की सुबह का वर्षों तक इंतजार किया. पीएम मोदी बोले कि इस महोत्सव के पांच स्तंभों पर जोर दिया गया, फ्रीडम स्ट्रगल-एक्शन-आइडिया जैसे स्तंभ शामिल हैं. पीएम मोदी बोले कि इतिहास साक्षी है किसी राष्ट्र का गौरव तभी जागृत रहता है, जब वो अपने इतिहास की परंपराओं से प्रेरणा लेता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव की एक वेबसाइट लॉन्च की, साथ ही कार्यक्रम स्थल में एक बड़े चरखे का भी अनावरण किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में मौजूद हैं और यहां साबरमती आश्रम में पहुंचे हैं. यहां से ही आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा.
अहमदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज हो रहा है. अभिनेता अनुपम खेर भी यहां पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि जब गांधीजी ने दांडी यात्रा की तो हम उसके साक्षी नहीं बन पाए. लेकिन आज हमारे पास उस पल को जीने का मौका है.
10.00 AM: अहमदाबाद एयरपोर्ट
10.30 AM: गांधी आश्रम
12:30 PM: दांडी यात्रा को हरी झंडी
पीएम मोदी साबरमती आश्रम से एक यात्रा का आगाज करेंगे, जो दांडी मार्च की याद में की जा रही है. ये यात्रा कुल 386 किमी. की होगी, दो 12 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक जारी रहेगी. इनमें 80 से अधिक लोग शामिल होंगे जो कुल 21 जगहों पर रुकेंगे और अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
गुजरात में अहमदाबाद के अलावा भी पोरबंदर, राजकोट, वडोदरा, बरदौली, मांडवी समेत अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम होने हैं.
गुजरात के अहमदाबाद में आज से आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज हो रहा है. ये जश्न 75 हफ्ते तक देशभर में मनाया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम में इसका आगाज करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आज दांडी मार्च के 91 साल पूरे होने पर भी कार्यक्रम का आगाज करेंगे.