आंध्र प्रदेश: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. इसके अलावा 2 लोग और मारे गए.

Advertisement
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू (File Photo) आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू (File Photo)

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. दरअसल, बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 6 का इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे नहर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग नहर में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद नायडू ने अपनी सभा रद्द कर दी. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है.

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू 28 से 30 दिसंबर तक नेल्लोर जिले अलग-अलग इलाकों के दौरे पर हैं. इस दौरान वह जिले के कंदुकुर, कवाली और कोवूर निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह हाल ही में कंदुकुर में मांडौस चक्रवात के कारण प्रभावित किसानों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वह अलग-अलग इलाकों में रोड शो भी कर रहे हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »