अमेठी में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर रेप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बंदूक की नोक पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
आरोपी ने नाबालिग के घर में उसका रेप किया  (Representative image) आरोपी ने नाबालिग के घर में उसका रेप किया (Representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, लगभग साढ़े 17 साल के लड़के ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर लड़की के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Advertisement

मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है. यह घटना तीन अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे हुई. 

5 अक्टूबर को मामले में शिकायत दर्ज कराई गई. आरोप है कि उसी गांव का एक नाबालिग लड़का लड़की के घर में घुसा और बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए पहुंची. लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में वह किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा. 

यह भी पढ़ें: 'ऐसा एक्शन लो कि अपराधियों के मन में खौफ रहे...', दिल्ली-NCR में रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Advertisement

रामगंज के SHO राम राज कुशवाहा ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. वहीं, नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है. SHO के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »