Al Qaeda का नया वीडियो: हिजाब, जामिया और अनुच्छेद 370 का जिक्र कर भड़काने की कोशिश

आतंकी संगठन अल कायदा ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करना मुसलमानों के मुंह पर तमाचे जैसा है. साथ ही कश्मीर की लड़ाई को जेहाद की लड़ाई बताया है.

Advertisement
अल कायदा ने नया वीडियो जारी किया है अल कायदा ने नया वीडियो जारी किया है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी किया जिक्र
  • 'पूरे हिंद के लिए अब लड़ाई जारी रखनी है'

आतंकी संगठन अल कायदा ने एक नया वीडिया जारी किया है. इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जामिया यूनिवर्सिटी, CAA, कश्मीर, आर्टिकल-370, हिजाब प्रोटेस्ट का जिक्र कर लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है. आतंकी संगठन के चीफ अल जवाहिरी ने जम्मू-कश्मीर के हर फैसले पर मोदी सरकार का समर्थन करने के लिए अरब सरकारों की आलोचना भी की है.

Advertisement

बता दें कि आतंकी संगठन की ओर से जारी नए वीडियो में अल जवाहिरी ने कश्मीर से अनुच्छेद  370 खत्म किए जाने को मुसलमानों के मुंह पर तमाचा बताया है. साथ ही जामिया यूनिवर्सिटी में CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा का भी जिक्र किया गया है.

CAA प्रोटेस्ट का किया जिक्र

जामिया यूनिवर्सिटी में जब CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था, तब एक नारा 'तेरा मेरा रिश्ता क्या है ला इलाहा इल्लालाह...' दिया गया था. अब अल कायदा ने इसका जिक्र अपने ताजा वीडियो में किया है. इसके साथ ही ये बताया गया है कि कश्मीर ही नहीं, अब पूरे हिंद के लिए लड़ाई जारी रखनी है.

कश्मीर की लड़ाई को जेहाद की लड़ाई बताया

अल कायदा का नया वीडियो आतंकी संगठन के मीडिया विंग अस-साहब ने जारी किया है. वीडियो में कश्मीर मुद्दे को फिलिस्तीन के साथ तुलना करके दिखाया गया है. वीडियो के जरिए अल कायदा कश्मीर की लड़ाई को अब मुसलमानों लड़ाई और जेहाद की लड़ाई बता रहा है.

Advertisement

मुंबई अटैक और संसद हमले का भी जिक्र

अल जवाहिरी ने वीडियो में ये संदेश भी दिया है कि अब कश्मीर के लोगों को हथियार उठाकर पूरे जोरों से लड़ाई लड़नी चाहिए. इतना ही नहीं वीडियो में नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और RSS का भी जिक्र किया गया है. अल कायदा के इस वीडियो में हिजाब प्रोटेस्ट और संसद पर हमले और मुंबई में 26/11 हमले को भी दिखाया गया है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »