काबुल से भारत लौटे 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, किया गया क्वारनटीन

अफगानिस्तान से दिल्ली वापस लौटे कुल 78 यात्रियों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. काबुल से गुरुग्रंथ साहिब लेकर लौटे तीन ग्रंथी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है.

Advertisement
काबुल से लौटे कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो) काबुल से लौटे कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST
  • अफगानिस्तान से वापस लौटे 16 लोगों को कोरोना
  • बीते दिन काबुल से लौटे थे 78 लोग

अफगानिस्तान (Afghanistan) से रेस्क्यू कर लोगों को भारत (India) वापस लाने का मिशन लगातार जारी है. मंगलवार को अफगानिस्तान से दिल्ली वापस लौटे कुल 78 यात्रियों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

जानकारी के मुताबिक, काबुल (Kabul) से गुरुग्रंथ साहिब लेकर लौटे तीन ग्रंथी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि सभी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं.

Advertisement

कोरोना वायरस (Coronavirus) की रिपोर्ट आने के बाद सभी 78 लोगों को अब क्वारनटीन कर दिया गया है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता, अधिकारी भी इन सभी के संपर्क में आए थे. 

भारत का मिशन लगातार जारी

अफगानिस्तान के काबुल से लगातार भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विमानों से लोगों को लाया जा रहा है. इनमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अफगानी नागरिक भी शामिल हैं. इसी कड़ी में बीते दिन 78 लोगों को लाया गया था, जिनके साथ गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को काबुल से वापस लाया गया. 

भारत अभी तक 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल चुका है. वहीं एम्बेसी में काम करने वाले स्टाफ को पहले ही काबुल से वापस लाया जा चुका है. भारत हर रोज दो विमानों में लोगों को लाने में जुटा है. 

हालांकि, अफगानिस्तान से वापस लाए जा रहे लोगों के साथ सतर्कता भी बरती जा रही है. कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लोगों को क्वारनटीन किया जा रहा है, उनका टेस्ट भी किया जा रहा है. 

भारत ने अपने इस मिशन को ऑपरेशन देवीशक्ति नाम दिया है. खास बात ये है कि भारत अपने नागरिकों और अफगानी नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के अन्य लोगों को भी बचा रहा है. हाल ही में भारत द्वारा नेपाल, लेबनान के नागरिकों का भी रेस्क्यू किया गया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »