Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह जवान अब औपचारिक रूप से देश के सामने आए हैं. सरकार ने पहली बार इन शहीदों के नाम सार्वजनिक किए हैं. इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया गया है.

Advertisement
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को सैल्यूट करते सेना अधिकारी. (File Photo: PTI) राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को सैल्यूट करते सेना अधिकारी. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह भारतीय सैनिकों के नामों की पहली बार आधिकारिक घोषणा की है. वहीं, ईरान के ताज़ा ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज सुरक्षित पार कर लिया है, जबकि एक भारतीय ध्वज वाला LPG टैंकर बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर वापस लौट गया. इन खबरों के अलावा, बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बन गए हैं. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम आए सामने, वॉर मेमोरियल पर दर्ज

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह भारतीय सैनिकों के नामों की पहली बार आधिकारिक घोषणा की है. इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया गया है. युद्ध स्मारक की वॉल 3डी पर 2025 सेक्शन में अंकित किया गया है. अब तक सरकार ने ऑपरेशन के दौरान हुई सैन्य क्षति के बारे में विस्तार से नहीं बताया था.

ताजा अटैक के बाद बाद दो भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, LPG टैंकर को लेना पड़ा U-टर्न

ईरान के ताज़ा ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज सुरक्षित पार कर लिया है, जबकि एक भारतीय ध्वज वाला LPG टैंकर बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर वापस लौट गया. खास बात यह रही कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार किसी भारतीय जहाज ने ईरान की बजाय ओमान वाले दक्षिणी मार्ग का इस्तेमाल किया.

Advertisement

अल-नीनो इफेक्ट: केरल में कमजोर पड़ा मॉनसून, 33 फीसदी कम बारिश से किसानों की बढ़ी टेंशन

केरल में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि राज्य में इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश में अब तक 33% की कमी दर्ज की गई है. बारिश की सबसे ज्यादा कमी वायनाड जिले में देखने को मिली है, जहां सामान्य से 64% कम बारिश हुई है. बारिश की इस कमी ने कृषि क्षेत्र को सीधे प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

'शेरों की तरह खेलो', T20I कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने द‍िया जोशीला भाषण, गौतम गंभीर ने द‍िया ऐसा र‍िएक्शन

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम हडल में खिलाड़ियों का जोशीला भाषण दिया. बेलफास्ट में ट्रेनिंग सेशन के दौरान अय्यर ने साफ किया कि उनकी कप्तानी में फोकस मजबूत टीम कल्चर, पॉजिटिव माहौल और जीत की मानसिकता पर होगा. श्रेयस पहली बार भारत की T20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

गॉल में गरजा कप्तान ध्रुव जुरेल का बल्ला, नाबाद शतक जड़कर श्रीलंकाई टीम को बैकफुट पर धकेला

गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच पहला अनधिकृत टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ए ने 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. इससे पहले भारत ए ने अपनी पहली पारी 5 विकेट खोकर 452 रन पर घोषित कर दी थी. इस मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान ध्रुव जुरेल नाबाद 141 रनों की पारी खेली.

Advertisement

एक्टर जॉन अब्राहम की क्रिकेट में एंट्री, खरीदी T20 टीम, हेनर‍िक क्लासेन भी आए साथ

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बन गए हैं. टीम के ओनरशिप ग्रुप में क्रिकेट जगत के दिग्गज जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन और मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री भी शामिल हैं. यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा.

बांकीपुर में बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक जंग, प्रशांत किशोर ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.  प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि अगर पार्टी की सहमति होगी तो वह बांकीपुर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से नाराज़ है

'पार्टी से गद्दारी मां के साथ धोखे जैसा...', ममता ने बागियों को सुनाई खरी-खरी

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी छोड़कर जाने वालों और दल बदलने वाले विधायकों-सांसदों और पार्षदों को 'गद्दार' करार दिया है. उत्तर कोलकाता जिला TMC की वर्चुअल मीटिंग में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने किसी नेता को पहचान और सम्मान दिया, मुश्किल समय में उसे छोड़ देना वैसा ही है जैसे कोई अपनी बीमार मां का साथ छोड़ दे.

Advertisement

केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीड़ित पिता से CM फडणवीस की मुलाकात

केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर न्याय की मांग की है. इस दौरान CM ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया. CM ने केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के साथ सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम को SPP नियुक्त करने की मांग भी स्वीकार कर ली.

4 प्‍लांट बंद, 1 लाख की छंटनी... इस बड़ी कार कंपनी ने बजाई खतरे की घंटी!

ऑडी और पोर्श जैसी लग्‍जरी कार बनाने वाली यूरोप की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन एजी अब ग्‍लोबल स्‍तर पर लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. कंपनी करीब 1 लाख लोगों को नौकरी से निकालने पर विचार कर रही है. इस दौरान कई कारखानों को भी बंद किया जा सकता है. छंटनी का ये प्‍लान कंपनी के CEO ओलिवर ब्लूम के प्रयासों का हिस्‍सा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »