Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ट्रंप पर ट्रेडिंग नियम उल्लंघन में जुर्माना लगा है, वहीं मॉस्को में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन पहुंच चुके हैं. इधर केरल में सोमवार को सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है. खेल के मैदान में RCB ने IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है.

Advertisement
समझौता नहीं हुआ तो ईरान का विनाश तय- ट्रंप (File Photo) समझौता नहीं हुआ तो ईरान का विनाश तय- ट्रंप (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

दुनिया भर से आई आज की बड़ी खबरों की बात करें, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शेयर ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन करने के फेर में फंस गए हैं और उन पर भारी जुर्माना लगा है. वहीं, रूस-यूक्रेन जंग के बीच मॉस्को पर हुए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की बेहद दुखद खबर सामने आई है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के अगले पड़ाव पर स्वीडन पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. देश की राजनीति की तरफ रुख करें, तो केरल में कल सुबह एक नया इतिहास रचने जा रहा है, जहां 60 साल बाद वीडी सतीशन के साथ पूरी यूडीएफ (UDF) कैबिनेट एक साथ मंत्री पद की शपथ लेगी. आखिरी में बात खेल के मैदान की, जहां आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम का तमगा हासिल कर लिया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप को शेयर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी! अब लगा इतने का जुर्माना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिर गए हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे थे और मार्च में इन्हीं कंपनियों के करोड़ों डॉलर के शेयर फिर से खरीदे. हालांकि, इन लेनदेन की जानकारी समयसीमा के भीतर सार्वजनिक नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा है.

रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों पर यूक्रेन ने रविवार को बड़ा ड्रोन हमला किया. इस हमले में एक भारतीय शख्स की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. रूस में मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है.

Advertisement

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्वीडन, गोटेबर्ग एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. इसी दौरे के दूसरे पड़ाव पर वो रविवार को स्वीडन पहुंच गए हैं. जहां उनका शानदार स्वागत हुआ और अगले दो दिनों में कई बड़ी बातचीत होनी है. यह दौरा भारत के लिए बड़ा मौका है. स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के विमान को स्वीडन के लड़ाकू जेट ने एस्कॉर्ट किया.

केरल में कल UDF सरकार का शपथ ग्रहण, वीडी सतीशन ने राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

केरलम में नई सरकार के गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है. रविवार को UDF नेता वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. खास बात ये है कि करीब 60 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा. वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

PBKS vs RCB, IPL 2026 Highlights: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी बेंगलुरु, पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement