अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है. अमरनाथ मंदिर की गुफा 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. (Photo: PTI)
अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से 9,153 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ. (Photo: PTI)
अधिकारियों ने बताया कि 359 वाहनों में सवार ये तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के नुनवान (पहलगाम) स्थित बेस कैंपों के लिए रवाना हुए. (Photo: PTI)
अधिकारियों ने जानकारी दी, तीर्थयात्रियों के 11वें जत्थे में 18 बच्चे भी शामिल थे. ये वाहन सुबह 2:40 बजे से 3:35 बजे के बीच दो अलग-अलग काफिलों में भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुए. (Photo: PTI)
जानकारी के मुताबिक 3,429 तीर्थयात्रियों को ले जा रहा पहला काफिला सुबह 2:44 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ. वहीं, 5,724 तीर्थयात्रियों वाला दूसरा काफिला सुबह 3:35 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए निकला. (Photo: PTI)
3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की इस वार्षिक यात्रा के दौरान अब तक 2.30 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं. (Photo: PTI)