महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव में जलापूर्ति योजना की टेस्टिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. सड़क के नीचे बिछाई गई नई पाइपलाइन में पानी छोड़े जाने के कुछ ही देर बाद डामर सड़क के बीचों-बीच अचानक पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जांच में पता चला कि पाइपलाइन जोड़ते समय दो पाइपों को सही तरीके से नहीं जोड़ा गया था, जिसके कारण पानी का दबाव बढ़ते ही पाइपलाइन खुल गई.