मुंबई के प्रसिद्ध संस्थान आईआईटी बॉम्बे में 22 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकुडी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. छात्र का शव शुक्रवार की शाम को हॉस्टल नंबर 4 के उसके कमरे से बरामद किया गया. इस घटना के बाद से कैंपस में हड़कंप मच गया है और छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.