यूपी और गोवा के चुनावी संग्राम में उतरेगी शिवसेना, संजय राउत ने किया ऐलान

यूपी चुनाव को लेकर संजय राउत ने कहा कि कुछ किसान संगठनों ने शिवसेना के समर्थन का वादा किया है. हम राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी काम कर रहे हैं.

Advertisement
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो) शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • कुछ किसान संगठनों ने किया है समर्थन का वादा- संजय राउत
  • कहा- यूपी में 80 से 90, गोवा में 20 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने यूपी की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है.

विपक्षी समाजवादी पार्टी भी पूरा जोर लगा रही है तो प्रियंका गांधी भी एक्टिव मोड में आ गई हैं. इन सबके बीच अब राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ऐलान किया है कि शिवसेना भी यूपी में 80 से 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Advertisement

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना गोवा में भी चुनाव लड़ेगी. पार्टी राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) जैसे गठबंधन की संभावनाएं भी तलाश रही है. उन्होंने कहा कि हम गोवा में 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. देखते हैं, अपनी योजना में कितने सफल हो पाते हैं. यूपी चुनाव को लेकर राउत ने कहा कि कुछ किसान संगठनों ने शिवसेना के समर्थन का वादा किया है. हम राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी काम कर रहे हैं. 

रुपाणी के इस्तीफे पर कही ये बात

शिवसेना सांसद ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री बदलना संबंधित पार्टी का आंतरिक मामला है. इसे लेकर दूसरों को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं है. वे पिछले चुनाव में जैसे-तैसे बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहे थे.

Advertisement

उद्धव ठाकरे में देश का नेतृत्व करने की क्षमता

शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने पार्टी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी जमकर तारीफ की. राउत ने राष्ट्रीय स्तर पर उद्धव ठाकरे की भूमिका को लेकर एक सवाल पर कहा कि उनमें (उद्धव ठाकरे) देश का नेतृत्व करने की क्षमता है. संजय राउत ने साथ ही ये भी जोड़ा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री खुद ही देश के नेता बन जाते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »