महाराष्ट्रः ठाणे में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल के वाहन पहुंचे

ठाणे के मोरिवली इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग ने भीषण रूप ले लिया है. इससे पहले शनिवार दोपहर को मुंबई की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई.

Advertisement
फैक्ट्री में लगी भीषण आग (Courtesy- PTI) फैक्ट्री में लगी भीषण आग (Courtesy- PTI)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 08 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

  • फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे दमकलकर्मी
  • शनिवार दोपहर को मुंबई के कला चौकी इलाके में लगी थी आग

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फैक्ट्री में आग लग गई. शनिवार रात लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है. यह आग ठाणे के मोरिवली इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित फैक्ट्री में लगी है. दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं.

Advertisement

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटे उठती नजर आ रही हैं. इससे पहले शनिवार दोपहर को मुंबई के कला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची थी. इसके साथ ही एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया.

इसके अलावा 24 जनवरी को मुंबई के कुर्ला पश्चिम के माहताब बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी. एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी, जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की घटना की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की 8 से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस बल भी भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचा था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »