मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बिल्डिंग की सील

मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में  स्थिति सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में अब तक कुल 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 95 स्टूडेंट्स का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 कोरोना वायरस की चपेट में हैं. 

Advertisement
सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 22 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 22 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 26 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST
  • महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • कोरोना के मामले मिलने के बाद सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल की बिल्डिंग सील

देश भर में जहां कोरोना की रफ़्तार थमती हुई नजर आ रही थी वहीं अचानक केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं 7 अन्य भी वायरस की चपेट में हैं.

मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थिति सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में अब तक कुल 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 95 स्टूडेंट्स का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 कोरोना वायरस की चपेट में हैं. 

जानकारी के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के 4 बच्चों को नायर अस्पताल, बाल चिकित्सा वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है. वहीं 12-18 आयु वर्ग के 11 बच्चों को रिचर्डसन और क्रुडास कोविड-19 वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके अलावा 7 अन्य को भी कोविड वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है. वहीं बचाव की दृष्टि से पूरे सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल को बीएमसी ने पूरी तरह सील कर दिया है.

क्लिक करें: 
 

Advertisement



इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र में 5,031 नए मामले सामने आए हैं और 216 मरीजों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या भी कल के मुकाबले करीब 100 ज्यादा है. इससे पहले 19 अगस्त को 5,225 नए मामले सामने आए थे. मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हो गई थी. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »