पहली बार शिवाजी पार्क में नहीं होगी शिवसेना की दशहरा रैली, ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके तहत कोरोना के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. 

Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो- पीटीआई) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST
  • ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे संबोधित करेंगे सीएम
  • कोरोना के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हुआ फैसला
  • 50 लोगों के चुनिंदा समूह को प्रवेश की अनुमति

शिवसेना ने अपनी वार्षिक दशहरा रैली रविवार को मुंबई के एक ऑडिटोरियम में आयोजित करने का फैसला किया है. इस बार शिवाजी पार्क में दशहर रैली नहीं आयोजित होगी. पार्टी की दशहरा रैली पारंपरिक रूप से शिवाजी पार्क मैदान में होती आई है.

ये पहली बार है कि रैली शिवाजी पार्क में नहीं होगी, जहां कार्यकर्ता दशहरे के दिन पार्टी प्रमुख को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जुटते थे. महाराष्ट्र उद्धव सरकार ने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके तहत कोरोना के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान के सामने सावरकर ऑडिटोरियम में शिवसेना कार्यकर्ताओं को शाम 7 बजे संबोधित करेंगे. सीएम और उनके परिवार के लोग पार्टी के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे.

सूत्रों के मुताबाकि, 50 लोगों के चुनिंदा समूह को सभागार में प्रवेश की अनुमति होगी, जिनमें मंत्री और नेता शामिल होंगे. पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. दहशरा रैली शिवसेना का अहम कार्यक्रम होता है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »