चव्हाण बोले- 2019 में बीजेपी जीती, तो देश का होगा आखिरी चुनाव

चव्हाण ने अपने बयान के पीछे वजह बताते हुए कहा कि जिस तानाशाही रवैये के साथ पीएम मोदी देश चला रहे हैं, उससे यही जाहिर होता है.

Advertisement
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

जावेद अख़्तर / पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 26 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. पार्टियां रणनीतिक तौर पर तो जोर आजमाइश में लगी ही हैं, साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी आम चुनाव की तरफ केंद्रित होती जा रही है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

चव्हाण ने कहा है कि 2019 में अगर भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है तो वह देश का आखिरी आम चुनाव होगा. चव्हाण ने अपने बयान के पीछे वजह बताते हुए कहा कि जिस तानाशाही रवैये के साथ पीएम मोदी देश चला रहे हैं, उससे यही जाहिर होता है. उन्होंने आशंका जताई कि अगर संसद के दोनों सदनों में बीजेपी को बहुमत मिल गया तो वह संविधान बदल देगी.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को घेरते हुए ये भी कहा कि यह सरकार न्यायिक व्यवस्था की भी परवाह नहीं करती है. दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होने आ रहे लोगों को रोकने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस कदम की आलोचना की. साथ ही कहा कि इस तरीके की तानाशाही पूरे देश में देखने को मिल सकती है.

तीसरे मोर्चे पर राय

इससे पहले पृथ्वीराज चव्हाण ने वर्तमान भारतीय राजनीति में तीसरा मोर्चा उभरने की संभावना के बारे में बताया था कि कांग्रेस के बिना विपक्ष हो ही नहीं सकता. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जहां एक आधार है, वहीं दूसरा आधार बीजेपी है. चव्हाण ने कहा कि अब ऐसा नहीं हो सकता कि कांग्रेस को हटा कर विपक्ष बनाया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement