नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस हाई अलर्ट पर

नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 16 जून को नागपुर में संविधान चौक पर प्रदर्शन करेगी. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है.

Advertisement
कॉकरोच जनता पार्टी के नागपुर प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. (Photo: PTI) कॉकरोच जनता पार्टी के नागपुर प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा नागपुर में 16 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में बताया कि वह 16 जून को नागपुर पहुंचेंगे और छात्रों-युवाओं से शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से नीट (यूजी) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी मुद्दे पर पार्टी नागपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संविधान चौक पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

बता दें कि सोमवार को जयपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद इस प्रदर्शन को लेकर और अधिक चर्चा शुरू हो गई है. पुलिस का अनुमान है कि प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवा शामिल हो सकते हैं. नागपुर शहर के अलावा विदर्भ के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के संविधान चौक पहुंचने की संभावना है. सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने की अपील लगातार की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP चीफ अभिजीत दिपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संविधान चौक और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'हमने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा.' सुरक्षा व्यवस्था के तहत चार डीसीपी, तीन एसीपी, 18 पुलिस निरीक्षक, 45 एपीआई और सब-इंस्पेक्टर, 470 पुरुष और 170 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 

इसके अलावा एहतियात के तौर पर दो दंगा नियंत्रण प्लाटून (RCP) भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन कानून तोड़ने, अशांति फैलाने या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उधर, यातायात पुलिस ने भी प्रदर्शन के मद्देनजर संविधान चौक, वैरायटी चौक, जीरो माइल और सीताबर्डी समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: CJP तो बना ली लेकिन 'कॉकरोच' चुनाव चिह्न मिलना मुश्किल, जानें चुनाव आयोग के नियम

Advertisement

वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी गई है. पुलिस ने नागरिकों और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है ताकि कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो सके. बता दें कि सोमवार को जयपुर में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके को उनके समर्थकों द्वारा कंधों पर उठाकर ले जाया जा रहा था, तभी दो युवकों ने कथित तौर पर उन्हें कई थप्पड़ मारे. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »