नागपुर: मीट शॉप पर हुई बहस, एक शख्स ने मीट काटने वाले चॉपर से कर दी दूसरे की हत्या 

नागपुर में मीट शॉप पर दो लोगों में बहस हो गई. इस दौरान गुस्साए एक शख्स ने मीट काटने वाले चॉपर से दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया. पीड़ित व्यक्ति का खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में मीट शॉप पर दो लोगों में बहस हो गई. इस दौरान गुस्साए एक शख्स ने मीट काटने वाले चॉपर से दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.  

पुलिस ने रविवार को बताया कि नागपुर में विवाद के दौरान मीट की दुकान पर युवक द्वारा चॉपर से हमला किए जाने से 38 वर्षीय शख्स की मौत हो गई.  

Advertisement

साईं नगर के रहने वाले महेंद्र राम कोहले दोपहर में मटन खरीदने के लिए मीट की दुकान पर गए. जहां उनकी मुलाकात एक परिचित से हुई. उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान दुकान पर मौजूद आशिक शेख बब्बू शेख रहमान (22) ने कोहले और उस परिचित को समझाने की कोशिश की.  

मांस काटने वाले चाकू से किया हमला

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, हालांकि कोहले ने अपना गुस्सा रहमान पर निकाला और उसे गाली देना शुरू कर दिया. गुस्से में आकर रहमान ने मांस काटने वाला चॉपर उठाया और कोहले के सिर, छाती और गर्दन पर वार कर दिया. अधिकारी ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने के बाद कोहले को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रहमान को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »