नागपुर: गुब्बारा फुला रहा था 6 साल का बच्चा, गले में अटका, गई जान

महाराष्ट्र के नागपुर में 6 वर्षीय बच्चे की बैलून से खेलते समय मौत हो गई. दरअसल, बच्चा जब बैलून फुला रहा था, तभी वह उसके गले में जा फंसा. थोड़ी देर बाद बच्चे का दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 03 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • नागपुर में बैलून गले में फंसने से बच्चे की मौत
  • परिजन नहीं निकाल पाए बच्चे के गले से बैलून
  • अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक घटना सामने आई है जहां लापरवाही के चलते एक बच्चे मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना नंदनवन इलाके के स्वराज विहार कॉलोनी में की है. यहां 6 साल के एक बच्चे की गुब्बारा गले में फंसने से मौत हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे बच्चा घर के बाहर गुब्बारे के साथ खेल रहा था. तभी गुब्बारा फुलाते समय वह उसके गले में फंस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा. परिजनों ने बच्चे के गले से गुब्बारा निकालने की कोशिश भी की लेकिन वे नाकाम रहे.

Advertisement

फिर तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नंदनवन पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

नागपुर के सिविल लाइंस में भी हुआ हादसा

बता दें, लापरवाही का एक ऐसा ही हादसा मंगलवार को नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में भी देखने को मिला. यहां यहां मजाक के चलते एक 12 साल के लड़के की आग में झुलस कर मौत हो गई.  दरअसल, लड़का अपनी नानी और मामी को डराना चाहता था. इसके लिए उसने रसोई घर में जाकर गैस सिलेंडर की पाइप को निकाल दिया. लेकिन पाइप हटाते ही अचानक से उस में आग लग गई और वह आग में झुलस गया. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में लड़के की नानी भी घायल हो गई हैं.

शरारत के चलते हुई मौत

Advertisement

सदर थाने के इंस्पेक्टर विनोद चौधरी के मुताबिक, लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ रहा था. जब वह डेढ़ साल का था, तभी से उसके माता-पिता अलग रह रहे थे. बच्चे की मां छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रही थी. जबकि बच्चा अपनी नानी के घर नागपुर में रहता था. उन्होंने बताया कि लड़के की नानी (60) और मामी (26) दोपहर 12.30 बजे रसोई में काम में व्यस्त थे. तभी लड़के को शरारत सूझी और उसने उन दोनों को डराने के इरादे से सिलेंडर का पाइप खींचना शुरू कर दिया. इसके लिए दोनों ने उसे काफी बार डांटा भी. लेकिन वह फिर भी शरारत करता रहा. फिर जैसे ही उसने सिलेंडर से पाइप खींची, वैसे ही अचानक से आग लग गई और लड़का उसमें झुलस गया. लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »