मुंबई की जानलेवा सड़कें: गड्ढे में गिरे बाइक सवार पति-पत्नी, ऑटो वाले की मौत

मुंबई में सड़कों के गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं. मुंबई के सायन पनवेल हाईवे पर एक दंपति हादसे का शिकार हो गया. यहां सड़क के बीचों बीच अचानक गड्ढा आ गया और बाइक सवार दंपति अपना कंट्रोल खो बैठे और बाइक के साथ करीब दस फीट तक घिसटते चले गए.

Advertisement
गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे (फोटो-सौरभ वक्तानिया) गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे (फोटो-सौरभ वक्तानिया)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 09 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

  • रविवार रात टूटी सड़क ने एक ऑटो वाले की जान ले ली
  • मुंबई के सायन पनवेल हाईवे पर एक दंपति हादसे का शिकार हो गया

मुंबई में सड़कों के गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं. मुंबई के सायन पनवेल हाईवे पर एक दंपति हादसे का शिकार हो गया. यहां सड़क के बीचों बीच अचानक गड्ढा आ गया और बाइक सवार दंपति अपना कंट्रोल खो बैठे और बाइक के साथ करीब दस फीट तक घिसटते चले गए.

Advertisement

वहीं, रविवार रात टूटी सड़क ने एक ऑटो वाले की जान ले ली. अंधेरी से बांद्रा जाते वक्त ऐसा हादसा हुआ कि ऑटो उलट गया और 47 साल के ड्राइवर की निर्मल की जान चली गई.

मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर उस वक्त एक बाइक सवार दंपत्ति की जान जाते जाते बची जब उसकी बाइक सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे में जाकर फिसल गई. इस हादसे में दोनों पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए.  दोनों का इलाज नज़दीक के अस्पताल में किया जा रहा है.

अस्पताल के बाहर बुरी तरह घायल दंपति मुंबई की सड़कों पर बने गड्ढे का शिकार हो गए. दरअसल रविवार देर शाम ये दंपति वडाला से गणपति बप्पा का दर्शन कर अपने घर अंधेरी जा रहे थे. उसी दौरान जब ये ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर सायन का ब्रिज पार कर आगे बढ़े ही थे कि अचानक से सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा सा गड्ढा आ गया, इस से पहले की ये लोग कुछ समझ पाते बाइक का अगला चक्का उसी गड्ढे में जाकर फिसल गया.

Advertisement

दंपति के मुताबिक इनकी बाइक और ये दोनों करीब 10 फ़ीट कर सड़क पर घसीटते रहे. उसके बाद बाइक रुकी, तब तक दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे. गनीमत थी कि रविवार का दिन होने के कारण गाड़ियां थोड़ी कम चल रही थी, जिससे इनकी जान बच गई. चूंकी हाइवे होने के कारण सभी गाड़ियां काफी तेज गति से चलती हैं, जिसके बाद कुछ राहगीरों ने इन लोगों को नजदीक के सोमैया अस्पताल के उपचार के लिए ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »