ऋतिक रोशन का केस क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर, कंगना बोलीं- छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोएगा

ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे. बताया गया कि ये ई-मेल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे. इसे लेकर ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement
रितिक रोशन के केस की फिर शुरू होगी जांच (फाइल फोटो) रितिक रोशन के केस की फिर शुरू होगी जांच (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 15 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST
  • ऋतिक का केस साइबर सेल से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर
  • कंगना रनौत की मेल आईडी से मिले थे मेल
  • साइबर सेल में 2017 में दर्ज कराया था एक केस

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के एक मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया है. क्राइम ब्रांच के प्रभारी और मुंबई पुलिस संयुक्त आयुक्त ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक ऋतिक रोशन की एफआईआर पर जांच को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) में ट्रांसफर किया गया है. 

ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे. बताया गया कि ये ई-मेल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे. इसे लेकर ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी. ईमेल कंगना की आईडी से आए थे. उस समय कंगना रनौत ने कहा था कि उनकी ई-मेल आईडी हैक हो गई थी और उन्होंने ऋतिक रोशन को कभी कोई ई-मेल नहीं किए.

Advertisement

इससे पहले, 2016 में ऋतिक रोशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. तब भारतीय दंड संहिता की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. इसमें आईटी एक्ट और चीटिंग संबंधी धारा भी शामिल थी.

इस मामले की जांच में कोई प्रोग्रेस न होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी के कार्यालय ने हाल ही में 9 दिसंबर को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था. पत्र में कहा गया था कि हमारे क्लाइंट ने जांच में सहयोग किया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैया कराई है. पत्र में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मेरे क्लाइंट के लैपटॉप और फोन लौटाने के लिए निर्देश दिए थे जिसे असली दोषी तक पहुंचने में जांच के लिए मुहैया कराया गया था. लेकिन क्लाइंट को लैपटॉप और फोन वैसे नहीं मिले जैसे उनसे लिए गए थे.

देखें: आजतक LIVE TV

Advertisement

अधिवक्ता गुंजन मंगला की ओर से सिग्नेचर किए गए पत्र में कहा गया है कि हमारे क्लाइंट ने सभी ईमेल, पासपोर्ट आदि की सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की प्रतियां सौंप दीं थीं. पत्र में कहा गया है कि ऋतिक रोशन ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें अपने और अपने परिवार को होने वाले आघात के बारे में बताया था. हालांकि, आज तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है और मामला अब भी लंबित है.

कब तक रोएगा ऋतिक: कंगना रनौत

बहरहाल, मामले में इस घटनाक्रम पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है. कंगना ने ट्वीट किया, उसकी कहानी फिर से शुरू हो गई. हमारे ब्रेक अप और उसके डिवोर्स के कितने साल हो चुके हैं लेकिन वह आगे बढ़ने से इनकार कर रहा है. किसी भी महिला को डेट करने से मना करता है. बस जैसी ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने के लिए साहस जुटाती हूं तो वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है. ऋतिक रोशन कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »