घर में घुसने पर दो बंदरों को पीट-पीटकर मार डाला

बंदरों की टोली ने एक शख्स के घर में घुसकर उत्पात मचाया. यह देख घर का मालिक आपे से बाहर हो गया और उसने बंदर को सबक सिखाने के लिए हिंसा का सहारा लिया. इससे दो बंदरों की जान चली गई और दो बंदर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
बंदरों की पिटाई बंदरों की पिटाई

पंकज खेळकर / सुरभि गुप्ता

  • अकोला,
  • 28 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:02 AM IST

वन्य जीवों को वन की शोभा माना जाता है. अमूमन वे अपनी सीमा में रहते हैं, लेकिन कई बार भोजन की तलाश में इनके कदम इंसानी बस्तियों की ओर भी बढ़ जाते हैं. ऐसे ही कुछ बंदर महारष्ट्र के अकोला जिले के तेल्हारा गांव में पहुंचे गए. बंदरों की टोली ने एक शख्स के घर में घुसकर उत्पात मचाया. यह देख घर का मालिक आपे से बाहर हो गया और उसने बंदर को सबक सिखाने के लिए हिंसा का सहारा लिया. इससे दो बंदरों की जान चली गई और दो बंदर गंभीर रूप से घायल हो गए. इन बंदरों का बच्चा अपनी जख्मी मां के लिए चिल्लाता रहा.

Advertisement

बंदरों को जिंदा दफनाने की कोशिश
ने बताया कि कई दिनों से बंदरों की टोली लोगों के घरों में उत्पात मचा रही थी. इसके चलते इलाके के संतोष खरोले लोहे की पाइप से बड़ी बेरहमी से बंदरों को पीटा. इस पिटाई से चार बंदर बुरी तरह घायल हो गए. पिटाई से मन नहीं भरा तो उसके बाद वह घायल बंदरों की पूंछ पकड़कर गांव के बाहर दफनाने के लिए ले जाने लगा. तब गांव के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी.

दो बंदरों की मौत और दो घायल
पुलिस ने बंदरों को पीटनेवाले संतोष को हिरासत में लिया और बंदरों को जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने दो बंदरों को मृत घोषित कर दिया और दो बंदरों की हालत काफी गंभीर बताई. पुलिस ने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी है.

Advertisement

पिटाई करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
ने संतोष खरोले से पूछताछ कर, उसका बयान लेकर छोड़ दिया और सोमवार को जमानत के लिए आने को कहा. इतनी दर्दनाक घटना के चलते वन विभाग के अधिकारी देशमुख ने संतोष को कैसे छोड़ दिया. इस पर संदेह जताया जा रहा है. वन विभाग के आला अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. गांव वाले इस घटना के बाद काफी आक्रोश में हैं और संतोष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »