महाराष्ट्र: शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर अनियमितता बरतने का आरोप

बीजेपी की मुश्किलें आजकल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के बाद अब महाराष्ट्र के ही शिक्षा मंत्री विनोद तावडे पर 191 करोड़ के ठेके देने के मामले में अनियमितता के आरोप लगे हैं.

Advertisement
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 जून 2015,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

बीजेपी की मुश्किलें आजकल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के बाद अब महाराष्ट्र के ही शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर 191 करोड़ के ठेके देने के मामले में अनियमितता के आरोप लगे हैं.

विनोद तावड़े ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि निर्णय करने की प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं हुई है. उन्होंने कहा, किसी भी ठेकेदार को एक भी रूपया नहीं दिया गया. जब वित्त विभाग ने आपत्ति जताई तब हमने तुरंत आर्डर को रोक दिया.

Advertisement

वित्त विभाग ने की जांच की मांग
पंकजा मुंडे पर जहां 206 करोड़ रूपये के ठेके को मंजूरी देने में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, वहीं शिक्षा मंत्री विनोद तावडे को उनके द्वारा ठेके को मंजूरी देने में अनियमितता के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.

वित्त विभाग का कहना है कि विनोद तावड़े के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा बिना ई-निविदा जारी किए 191 करोड़ रूपये के ठेके को मंजूरी दी गई. इस मामले में वित्त विभाग ने कथित अनियमितता के आरोपों की जांच की मांग की है. वित्त विभाग ने तावड़े द्वारा मंजूर किए गए ठेके पर रोक लगा दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »